Wednesday, November 11, 2026
20.1 C
Bhopal

भोपाल में दिवाली पर पेड़ों की आरती उतारी

भोपाल के बाग मुगालिया एक्सटेंशन स्थित गोधुलि पार्क में दिवाली पर पेड़ों की आरती उतारी गई। लोगों ने शंख-घंटी बजाकर पेड़ों को धन्यवाद कहा। साथ ही हरियाली बचाने का संकल्प भी लिया।

पिछले 7 साल से हर दिवाली पर कॉलोनी के लोग पेड़ों की आरती उतारते हैं। इस बार भी देर रात बच्चे-बड़े गोधुलि पार्क में पहुंचे और पेड़ों की आरती उतारी। आग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि गंभीर बीमार होने पर जब अस्पताल में डॉक्टर हमारा जीवन बचाते हैं तो हम जिंदगी भर उन्हें धन्यवाद देते हैं। कुछ इसी तरह पेड़ हमें रोजाना जीवन देते हैं। उनके द्वारा जो ऑक्सीजन हमें जीवन दिया जा रहा है, उसका धन्यवाद देने के लिए पेड़ों की आरती उतार दीपक लगाकर हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।

चट्‌टान तोड़कर लगाए थे पेड़ रहवासियों ने बताया कि सात साल पहले गोधूलि पार्क में चट्टानें तोड़कर नीम, पीपल, आम, बरगद और अमरूद सहित अनेक पेड़ यहां लगाए गए। इस वजह से अब यहां जंगल विकसित हो रहा है। इस वजह से ही भोपाल का बाग मुगालिया एक्सटेंशन गोधूलि पार्क सहित आसपास का क्षेत्र हरा-भरा हो गया है। रविवार देर रात हुए इस आयोजन में बाग मुगालिया एक्सटेंशन समेत आसपास की कॉलोनी के रहवासी भी शामिल हुए। इनमें कई छोटे बच्चे तो अनेक बुजुर्ग भी थे। डॉ. आलम, इरफान खान समेत कई लोगों ने भी दीपक लगाए।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img