Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

डॉग ने महिला का पैर नोचा टांके लगाने के लिए मांस तक नहीं बचा

ग्वालियर में लेब्रा डॉग ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला के पैर को दांतों से फाड़ दिया। पैर में इतना मांस भी नहीं बचा कि टांके लगाए जा सके। इस घटना से गुस्साए लोगों ने डॉग को पीट-पीटकर मार डाला।

घटना डबरा के पास गोराघाट पचोखरा में सोमवार सुबह की है। मामला तब सामने आया जब महिला को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल लाया गया। 55 वर्षीय रामश्री का कहना है कि वह घर से खेत पर जा रही थी। तभी डॉग ने झपट्‌टा मारा। वह संभल पाती, इससे पहले ही उसने पैर में जबड़ा फंसा लिया।

रामश्री ने शोर मचाकर बचने की कोशिश की, लेकिन तब तक डॉग घुटने से लेकर एड़ी तक मांग नोच चुका था। पैर की हड्डी बाहर आ गई थी। इसके बाद दूसरे पैर में भी दांत गड़ा दिए।

शोर सुनकर लोग पहुंचेमहिला का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो लेब्रा डॉग भाग गया। महिला को गंभीर हालत में ग्वालियर जेएएच ले जाया गया। यहां एंटी रेबीज का पहला डोज लगाने के बाद महिला के पैर का इलाज शुरू किया गया। बता दें, ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल, जिला अस्पताल मुरार और सिविल अस्पताल हजीरा में हर दिन डॉग बाइट के 150 से 200 मामले सामने आते हैं। रामश्री का केस काफी गंभीर है।

डॉग पहले भी कर चुका हमलाघायल रामश्री के बेटे कमल सिंह ने बताया कि घटना के बाद गांव के लोगों में काफी आक्रोश था। उनका कहना था कि यह डॉग पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। यह तीसरी घटना थी, जिस पर गांव के लोगों ने उसे घेरकर लाठी से पीट-पीटकर मार डाला है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img