Saturday, February 14, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में छठ पूजा की तैयारी

भोपाल में छठ महापर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर से होगी, जबकि समापन 28 अक्टूबर को होगा। राजधानी में बड़े पैमाने पर महापर्व मनाया जाता है। इसके चलते बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। बुधवार को मंत्री विश्वास सारंग ने तैयारियों को देखा। वे घाटों पर भी पहुंचे।

मंत्री सारंग अन्नानगर, छोला समेत कई घाट पर पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए।

छठ महापर्व को लेकर यह तैयारी

  • छठ पूजा से पहले घाटों तक पहुंचने वाली सड़कों को रिपेयर किया जा रहा है।
  • हर घाट पर चेंजिंग रूम भी बनाए हैं।
  • यहां गोताखोर तैनात किए जाएंगे।
  • सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।
  • पूजा की शुरुआत से लेकर समाप्ति तक लगातार सफाई का दौर चलेगा। कुंडों की लगातार सफाई होगी।
  • बिजली और पेयजल के इंतजाम भी किए जाएंगे।

‘एक ही घाट पर हर वर्ग, समाज का व्यक्ति इकट्‌ठा होता है’ उन्होंने बताया कि छठ महापर्व भोपाल में भी बड़े स्तर पर धूमधाम से मनाया जाता है। खास बात ये है कि एक ही घाट पर हर वर्ग, हर समाज का व्यक्ति इकट्‌ठा होता है। कोई भेद नहीं होता। यह एक-दूसरे के सद्भाव और समानता का पर्व भी है। इसलिए आज निरीक्षण करके व्यवस्थाएं करने को कहा है।

Hot this week

95 साल के बुजुर्ग ने राइफल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बड़ी बहू पर प्रताड़ना का आरोप

​ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी...

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

15 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट नहीं मिलने से गुत्थी उलझी

​भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना इलाके में एक...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img