Saturday, August 15, 2026
23.1 C
Bhopal

DJ से मांगे 1 हजार रुपए, मना किया तो पीटा

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में एक DJ से रंगदारी मांगने के बाद उसे अगवा कर मारने की वारदात सामने आई है। घटना इंदिरा गांधी अस्पताल के पास की है। तलैया इलाके में पातरा पुल के पास रहने वाला वरुण वर्मा पेशे से DJ है। मंगलवार को वो गुप्ता टी स्टॉल पर चाय पीने गया था। वहां पहले से उसके मोहल्ले के दो साथी मौजूद थे। वरुण ने उनसे हाथ मिलाया। वहीं पास तीन अनजान युवक खड़े थे।

बाणगंगा इलाके में ले जाकर पीड़ित को पीटा थोड़ी ही देर बाद अचानक उन तीन अज्ञात लोगों में से एक युवक ने वरुण के साथी को थप्पड़ मार दिया। जब वरुण ने बीच-बचाव किया तो वे युवक भड़क गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने वरुण से एक हजार रुपए की रंगदारी मांग डाली।

वरुण ने पैसे देने से मना किया तो तीनों युवक उसे जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। आरोपियों ने उसे बापू की कुटिया के पीछे बाणगंगा इलाके में ले जाकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान एक बदमाश ने वरुण के सिर और कंधे पर चाकू से वार कर दिया। वरुण को पुलिस एमएलसी के लिए हमीदिया अस्पताल की ओपीडी में लेकर गई थी।

सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

वरुण ने पुलिस को बताया कि करीब एक घंटे बाद आरोपियों ने उसके मोहल्ले में रहने वाले शाहब और आमिर को कॉल कर कहा कि तुम्हारे मोहल्ले का लड़का हमारे पास है, आकर ले जाओ। इस मामले में पुलिस ने आमिर, साहब व अयान नाम के युवकों समेत सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। तलैया थाना पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img