Saturday, August 15, 2026
22.1 C
Bhopal

युवक ने मां को डंडे से पीटा

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रहने वाली बुजुर्ग महिला को बेटे ने बेरहमी से पीटा। डंडे से उनका सिर फोड़ दिया और कंधे पर कई वार किए। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। अस्पताल पहुंचने के बाद बुधवार को पुलिस ने पीड़िता के बयानों को दर्ज कर लिया है। जबकि घटना मंगलवार की रात की है।

जानकारी के मुताबिक रमा देवी (67) पत्नी प्रकाशचंद्र सेन निवासी नवजीवन कॉलोनी छोला मंदिर गृहिणी हैं। उन्होंने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि मंगलवार की शाम को उनका बेटा अजय सेन उर्फ बंटी शराब के नशे में घर आया। बिना वाद विवाद घर के बर्तन फेंकने शुरू कर दिए।

मां ने ऐसा करने का कारण पूछा तो आरोपी ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। घर में रखे एक डंडे से मां का सिर फोड़कर लहूलुहान कर दिया। इतना नहीं उनके हाथ और कंडे में अंधाधुंध वार किए। जिससे बुजुर्ग को कई कभी चोट आई हैं।

किराएदार ने बचाई जान

वृद्धा ने पुलिस को बताया कि किराएदार ने हंगामे की आवाज सुनने के बाद बीच बचाव किया। बंटी को घर से बाहर कर दिया। तब बेटे ने धमकी दी कि आज तो लोगों ने बचा लिया, अगली बार जान से मार दूंगा। पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img