Monday, November 16, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में 29 अक्टूबर को निकालेंगे मोमबत्ती जुलूस

घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर एजेंसी संचालक हड़ताल पर जा सकते हैं। कलेक्टर को आवेदन सौंपकर उन्होंने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव को आगाह किया है। 29 अक्टूबर को भोपाल में मोमबत्ती जुलूस निकालेंगे तो 6 नवंबर से हड़ताल पर भी जा सकते हैं।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा के नेतृत्व में एलपीजी वितरकों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि अपनी एक सूत्रीय मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा है, जो सचिव भारत सरकार पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय नई दिल्ली को संबोधित है। एसोसिएशन द्वारा होम डिलीवरी एवं प्रशासनिक शुल्क में तत्काल बढ़ोतरी किए जाने के संबंध में पूरे देश में यह ज्ञापन दिए गए।

यदि अब भी हमारी नहीं सुनी जाती है तो 29 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय एवं राजधानी में मशाल और मोमबत्ती जुलूस निकालेंगे। तीसरे चरण 6 नवंबर को सभी वितरक ‘नो मनी, नो इंडेंट-न पैसा’ जमा करेंगे। आंदोलन के अंतिम चरण में दिल्ली में एलपीजी वितरक प्रदर्शन करेंगे और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लेंगे।

यह है मांग

अध्यक्ष शर्मा ने बताया, घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी राशि नहीं बढ़ रही है। साथ ही प्रशासनिक शुल्क बढ़ाने की मांग भी की गई है। 2018 और 2019 तक हर साल रिवाइज होता था, लेकिन 2020-21 में कोरोना के चलते नहीं बढ़ा। 2022-23 में मामूली बढ़ाया। इसके बाद मंत्रालय ने आईआईएम अहमदाबाद के एक्पसर्ट की कमेटी से रिपोर्ट तैयार कराई। जिसमें कहा गया कि डिलीवरी में न्यूनतम 120 रुपए का खर्च होता है।

यह राशि साल 2022 में ही बढ़ जानी थी, लेकिन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। पिछले तीन साल से कोई कमीशन नहीं बढ़ाया गया। वर्तमान में 35 रुपए कमीशन और 38 प्रशासनिक चार्ज मिलता है। इस तरह कुल 73 रुपए मिलते हैं, जबकि बीमा, बिजली बिल, वाहन, ईंधन के रेट लगातार बढ़ रहे हैं।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img