Monday, November 16, 2026
24.1 C
Bhopal

बुजुर्ग महिला ने किए जेवरात चोरी

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में दीपावली का प्रसाद मांगने के बहाने एक बुजुर्ग महिला घर में घुसी और सोने के जेवर चोरी कर ले गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, घटना अनुराधा नगर एक्सटेंशन की है। यहां रहने वाली संगीता गोयल (51) ने बताया कि गुरुवार को करीब 65 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला उनके घर आई थी। उसने कहा कि उसे दीपावली का प्रसाद चाहिए। इस पर संगीता घर के अंदर प्रसाद लाने के लिए पहली मंजिल पर गईं, तो वह बुजुर्ग महिला भी उनके पीछे-पीछे अंदर घुस गई।

जब संगीता रसोई में प्रसाद लेने गईं, तब बुजुर्ग महिला ने मौका देखकर हॉल में रखे बॉक्स से सोने के कान के टॉप्स, मंगलसूत्र और अंगूठी (करीब 22 ग्राम सोना) चोरी कर लिया और चुपचाप घर से निकल गई।

कुछ देर बाद जब संगीता वापस लौटीं तो वह महिला गायब थी। संदेह होने पर उन्होंने हॉल में रखा ज्वेलरी बॉक्स देखा, जो खाली था। उन्होंने तुरंत परिवार को जानकारी दी और शुक्रवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

तेजाजी नगर पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपी महिला की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img