Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

निगम की मीटिंग के एजेंडे में मिली गलतियां,अध्यक्ष ने फटकारा

भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक 30 अक्टूबर को होगी। इसके एजेंडे में कई गलतियां पाई गईं। इस पर अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने नाराजगी जताई और जिम्मेदारों को फटकार लगा दी। उन्होंने अफसरों से कहा कि आगे से ऐसा न हो, इसका ध्यान रखें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आईएसबीटी स्थित निगम ऑफिस में अध्यक्ष सूर्यवंशी ने समीक्षा बैठक की। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ निगम क्षेत्र से संबंधित प्रमुख विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में सूर्यवंशी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निगम के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समयबद्धता के साथ करें।

उन्होंने विशेष रूप से जल व्यवस्था, साफ-सफाई एवं बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति पर चर्चा की। कहा कि जल्द ही सड़कों को सुधारा जाए।

कोई गलती न दोहराए

निगम अध्यक्ष ने मीटिंग से पूर्व जारी एजेंडा में प्रश्नोत्तर संबंधी त्रुटियां पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आगे से एजेंडा तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती जाए और सभी बिंदुओं का तथ्यात्मक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी गलती दोहराई गई तो संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img