Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

पीथमपुर में चोरी के आरोपी गिरफ्तार

पीथमपुर। औद्योगिक नगरी पीथमपुर के थाना सेक्टर अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 20 अक्टूबर को हुए चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उप निरीक्षक दिनेश सिंह यादव ने बताया कि 20 अक्टूबर को बीएल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक सूने मकान में चोरी की वारदात हुई थी। चोर मकान से लैपटॉप, मोबाइल, पर्स, डेबिट और क्रेडिट कार्ड सहित अन्य सामान चुरा ले गए थे।

पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक शहर के महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर चोरी का लैपटॉप और मोबाइल बेचने के लिए घूम रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की और घेराबंदी कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूल की। पुलिस ने उनके पास से लगभग 70 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जावेंद्र पिता जितेंद्र सिंह बघेल (18 वर्ष, निवासी तारपुरा, पीथमपुर) और सत्यम पिता गिरीश तिवारी (21 वर्ष, निवासी जिला मऊगंज) के रूप में हुई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img