Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

लोन एप पर फोटो शेयर करने पर युवती से ब्लैकमेलिंग

इंदौर साइबर सेल में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि लोन एप के जरिए उसके फोटो को एडिट कर न्यूड किया गया और वायरल करने की धमकी दी गई। 25 साल की युवती के साथ कुल 3540 रुपए की मांग की गई। पीड़िता ने पिता के साथ साइबर सेल में शिकायती आवेदन दिया, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

शिवमोती नगर में रहने वाली युवती ने बताया कि 25 दिन पहले उसने मोबाइल पर एक लोन एप डाउनलोड किया। एप द्वारा मांगी गई जानकारी, जैसे बैंक डिटेल्स और फोटो, उसने शेयर कर दी। एक फोटो अपलोड करने के बाद लोन रिजेक्ट होने का मैसेज आया।

धमकी देकर ब्लैकमेलिंग एक सप्ताह बाद युवती को मैसेज आया कि लोन का भुगतान करें। युवती ने बताया कि उसने कोई लोन नहीं लिया है। इसके बाद एप वालों ने अकाउंट चेक करने का बहाना बनाकर 1800 रुपए की मांग की। जब युवती ने भुगतान नहीं किया, तो 2190 रुपए पेनल्टी सहित मांगे गए और कहा कि पैसे नहीं देने पर परिचितों को फ्रॉड की जानकारी दी जाएगी। तीसरी बार कॉल कर 3000 रुपए जमा करने की धमकी दी गई और वॉट्सएप पर फोटो एडिट कर डाल दी, जिसे वायरल करने की धमकी दी गई।

साइबर सेल में शिकायत की

युवती ने घटना का खुलासा तब किया जब उसने घर पर खाना पीना बंद कर दिया। पिता ने बातचीत के बाद पूरी घटना की जानकारी जुटाई। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन और राज्य साइबर सेल में लोन एप और संबंधित वॉट्सएप नंबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img