Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

सीएम ने फूड एंड ड्रग लैब का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को इंदौर प्रवास पर हैं। उन्होंने यहां तलावली चांदा स्थित न्यू फूड एंड ड्रग लैबोरेटरी का लोकार्पण किया। यह लैब लगभग 8.30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री शहर में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे।

इधर, मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने इंदौर में प्रदेश वासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल और पूर्वोत्तर में ही नही पूरे देश मे हर्षोल्लास और परंपरागत रूप से मनाए जाने वाला पर्व है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव नंदानगर गोल स्कूल प्रांगण में आयोजित महाराज राजेंद्रदास जी की कथा में शामिल होंगे। इसके अलावा वे ब्ल्यू लोटस गार्डन (पश्चिमी रिंग रोड, स्कीम 140), बरसाना गार्डन और ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर नक्षत्र गार्डन में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

विकास कार्यों का शुभारंभ और भूमिपूजन

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 और 4 में अमृत-2.0 योजना और मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना के तहत 55 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।

  • अमृत-2.0 योजना के अंतर्गत छावनी चौराहा से चंद्रभागा ब्रिज तक लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से 3.0 किमी लंबी (300 मिमी से 900 मिमी व्यास) सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इससे क्षेत्रवासियों को जलमल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी और कान्ह नदी शुद्धिकरण में भी सहायता मिलेगी।
  • इसी योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र 4 के सुदामा नगर सेक्टर D और E में लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से 34.235 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा।
  • साथ ही रामबाग चौराहा से अहिल्या आश्रम होते हुए रिवर फ्रंट तक लगभग 19.25 करोड़ रुपए की लागत से 1.13 किमी लंबा सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इसमें वॉक-वे निर्माण, गेबियन वॉल, पिचिंग, स्ट्रीट लाइटिंग और आकर्षक म्युरल वॉल आर्ट जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इस परियोजना का उद्देश्य इस क्षेत्र को एक रमणीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img