Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

किन्नरों को प्रताड़ित करने वाला आरोपी राजा हाशमी गिरफ्तार

इंदौर के पंढरीनाथ इलाके में 24 किन्नरों द्वारा सामूहिक आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपी राजा हाशमी को पुलिस ने रविवार रात हिरासत में लिया है। वह अपने बहनोई के घर नरसिंहपुर में भेष बदलकर छिपा हुआ था। पुलिस ने राजा पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। उसे किन्नरों के डर से भंवरकुआ थाने में रखा है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां से पुलिस पूछताछ को लेकर रिमांड ले सकती है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक किन्नरों ने सपना गुरू, राजा हाशमी, पंकज जैन, अक्षय कुमायूं पर आरोप लगाए थे कि वह उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और अवैध वसूली कर रहे हैं। इस मामले में सभी पर एफआईआर दर्ज की गई है। सपना को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं राजा, अक्षय और पंकज पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपियों की तलाश को लेकर टीमें अलग-अलग बनाई गईं। राजा हाशमी की लोकेशन नरसिंहपुर में मिली। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

भेष बदलकर रहने लगा था राजा पुलिस अफसरों के मुताबिक राजा भेष बदलकर रह रहा था। वह अपने रिश्तेदारों के यहां छिपा था। हालांकि राजा हाशमी के इंदौर में हुई सामूहिक घटना के समय जबलपुर में रहने की बात सामने आई थी। पुलिस अब उससे पूरे मामले को लेकर पूछताछ करेगी। नंदलालपुरा के किन्नरों को लेकर भी राजा के पास अहम सबूत हैं। उसके वकीलों ने आरोप लगाया है कि किन्नरों के कहने पर राजा से वह सबूत पुलिस लेकर नष्ट कर सकती है।

किन्नरों के दो गुटों में चल रहा है विवाद

किन्नरों के दो गुटों में संपत्ति को लेकर विवाद भी चल रहा है। यहां गादी को लेकर पायल और सीमा गुरु के लोग कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। इस मामले में सीपी संतोष सिंह एसआईटी का गठन भी कर चुके हैं, लेकिन एसआईटी तीन महीने बाद भी खाली हाथ है।

पहले इस मामले में एसआईटी में मुख्य भूमिका डीसीपी ऋषिकेश मीणा निभा रहे थे, लेकिन उनके ट्रांसफर होने के बाद एसआईटी ने आगे मामलों में जांच नहीं की। कुछ दिन पहले भी किन्नरों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। वहीं अन्नपूर्णा थाने का घेराव भी किया था।

किन्नर ने रेप का केस दर्ज कराया

इससे पहले नंदलालपुरा क्षेत्र की एक किन्नर ने दो मीडियाकर्मियों पर रेप का केस दर्ज कराया था। पंढरीनाथ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, किन्नर ने अपनी शिकायत में बताया कि 30 मई 2025 को उसके डेरे के गुरु के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद 12 जून को आरोपी पंकज जैन अपने साथी अक्षय के साथ डेरे पर आया। आरोप है कि पंकज ने किन्नर पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला और मना करने पर समाज को बदनाम करने और पुलिस कार्रवाई में एनकाउंटर कराने की धमकी दी।

गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी

किन्नर का कहना है कि पंकज ने उसे पहली मंजिल पर ले जाकर जबरन संबंध बनाए और मारपीट भी की। बाद में धमकी दी गई कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। घटना के बाद पीड़ित किन्नर ने अपने गुरु को जानकारी दी और मंगलवार को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img