Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

किसानों को 0% ब्याज पर लोन के आदेश जारी

सहकारिता विभाग ने जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण देने की योजना जारी रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। मोहन कैबिनेट ने तीन दिन पहले इस फैसले को मंजूरी दी है और जून 2026 तक किसान योजना का लाभ ले सकेंगे।

राज्य शासन ने वर्ष 2025-26 के लिए सहकारी बैंकों के माध्यम से प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) द्वारा शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को अल्पावधि फसल ऋण देने की योजना को निरंतर रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी किया है। मोहन यादव कैबिनेट ने तीन दिन पहले इसे जारी रखने का निर्णय लिया है।

उधर जनजातीय कार्य विभाग ने तय किया है कि प्रदेश के चार संभागों के 16 जिलों में जनजाति वर्ग के लोगों को वन भूमि पर पैदावार बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत सब्जियों के उत्पादन के लिए विशेष अनुदान दिया जाएगा।

खरीफ 2025 सीजन के लिए देय तिथि 28 मार्च 2026 तथा रबी 2025-26 सीजन के लिए 15 जून 2026 की तारीख तय की है। इसके अंतर्गत अल्पावधि फसल ऋण लेने वाले सभी किसानों को गत वर्ष के समान 1.5 प्रतिशत (सामान्य) ब्याज अनुदान और खरीफ-रबी सीजन की निर्धारित देय तिथि तक ऋण की अदायगी करने वाले किसानों को 4 प्रतिशत प्रोत्साहन स्वरूप (अतिरिक्त ब्याज अनुदान) दिया जाएगा।

वन पट्‌टाधारक परिवारों को सब्जी के लिए मिलेगी प्रोत्साहन राशि प्रदेश में जनजाति बाहुल्य ग्रामों में वनपट्टाधारी परिवारों को सब्जी उत्पादन के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के चार संभाग के 16 जिलों में जनजाति वर्ग के लोगों को वन भूमि पर पैदावार बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत सब्जियों के उत्पादन के लिए विशेष अनुदान दिया जाएगा। अनुदान राशि प्रति हैक्टेयर इकाई लागत का 90% तक हो सकता है।

यहां के पट्‌टाधारक होंगे लाभान्वित

आयुक्त उद्यानकी के अनुसार प्रदेश में नर्मदापुरम संभाग में नर्मदापुरम , बैतूल, हरदा, जबलपुर संभाग में जबलपुर, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा कटनी, नरसिंहपुर, डिंडोरी और बालाघाट, शहडोल संभाग में शहडोल, उमरिया और अनूपपुर तथा भोपाल संभाग में भोपाल और सीहोर जिलों के कोलार बांध के आसपास के वनपट्टाधारी किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।

इन किसानों को कृषि तकनीकी विशेषज्ञ और मार्केटिंग एक्सपर्ट की सलाह पर उच्चमूल्य वाली सब्जी फसलों जैसे:- टमाटर, लौकी, करेला, फूलगोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली ब्रुसेल्स, स्प्राउट, बाकलावली, हरी मटर, बैंगन, शिमला मिर्च, भिंडी, खीर, हरी मिर्च, गाजर चुकंदर, शलजम, मूली, गांठ गोभी, राजमा, शकरकंद, केल-करम साग, सहजना की फली या मुनगा तथा पात्तिदार सब्जियों पर अनुदान सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img