Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

भोपाल में बंदूक दिखाकर पत्नी को दिया तीन तलाक

राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में तीन तलाक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी को डराने के लिए लाइसेंसी बंदूक दिखाते हुए तीन बार “तलाक” बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। यह घटना अशोक कॉलोनी की बताई जा रही है, जहां महिला अपने मामा के घर पर रह रही थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति दानिश, जो गूजरपुरा कोतवाली इलाके का रहने वाला है और फर्नीचर की दुकान चलाता है, रविवार देर शाम पत्नी के मामा के घर पहुंचा। उसके हाथ में लाइसेंसी बंदूक थी। महिला के मुताबिक, पति को देखते ही वह डर के मारे कमरे में जाकर बंद हो गई। इस दौरान आरोपी ने दरवाजे के बाहर खड़े होकर तीन बार “तलाक-तलाक-तलाक” बोल दिया।

घटना से घबराई महिला ने तत्काल शाहजहांनाबाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी बंदूक जब्त कर ली गई है। थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि “महिला सोमवार दोपहर थाने आई थी और उसने बताया कि उसका पति हथियार लेकर उसके घर आया और तीन तलाक दे दिया।

बंदूक लाइसेंसधारी है, जिसे जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। महिला के माता-पिता नहीं हैं, इसलिए वह अपने मामा के घर अशोक कॉलोनी में रह रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के किसी अन्य महिला से संबंध होने की भी बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है, मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img