Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

28 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित पेसिफिक ब्लू रहवासी सोसायटी में शनिवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दीवार के तार काटकर कॉलोनी में दाखिल हुए और एक ही रात में तीन ब्लॉकों के पांच फ्लैटों के ताले तोड़ दिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें 3 से 4 संदिग्ध युवक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं।
चार दिन तक चली सूर्य उपासना की परंपरा आज सुबह पूरी हो गई। कार्तिक शुक्ल सप्तमी पर आज छठ महापर्व का आखिरी दिन है। भोपाल के 52 घाटों पर सुबह की पहली किरण के साथ श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दूध, जल और प्रसाद से अर्घ्य अर्पित किया। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत पूर्ण हुआ।
छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र की बागेश्वर धाम में 2 साल की बच्चा खौलते हुए तेल में गिर गया। उसकी मां ने उसे बचाने का प्रयास किया। बचाने के चक्कर में दादी के हाथ जल गए। दोनों को इलाज के लिए सेवादार जिला अस्पताल लेकर आए। जहां बर्न वॉर्ड में उनका इलाज जारी है।
इटारसी। मंगलवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर औद्योगिक क्षेत्र खेड़ा चर्च के पास सड़क किनारे इलेक्ट्रिक वेल्डिंग के दौरान एथेनॉल गैस के खाली टैंकर में भीषण ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना खतरनाक था कि आसपास के दो किमी. इलाके में इस विस्फोट की आवाज सुनाई दी। लोगों को लगा कि कहीं आकाशीय बिजली गिरी है, लेकिन यह आवाज टैंकर फटने की थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
कटनी। कैमोर में मंगलवार को दिनदहाड़े बैंक के सामने एक युवक पर दो बाइक सवारों ने गोली चला दी। जिससे बाजार में सनसनी फैल गई। गोली मारने वाले नकाबपोश मौके से फरार हो गये। घायल को विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक के पहले संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक में देश की सामाजिक हालातों पर चिंतन होगा।इसमें बस्ती-मंडल स्तर पर होने वाले हिंदू सम्मेलन की कार्ययोजना पर बात होगी। इसके अलावा शताब्दी वर्ष पर प्रारंभ होने वाले सघन गृह संपर्क अभियान पर चर्चा की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img