Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाई

बैरसिया इलाके में बुधवार की सुबह दसवीं की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव को फंदे से उतारने के बाद परिजनों ने अस्पातल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के मोबाइल को जांच के लिए एफएसएल भेजा जा रहा है।

मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक ग्राम हिरणखेड़ी निवासी वंदना राजपूत पुत्र रघुवीर सिंह (17) कक्षा दसवीं की छात्रा थी।

शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा

बुधवार सुबह उसने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की खबर लगते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उसके शव के पास मोबाइल मिला था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img