Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

टीटी नगर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया चोरी का मामला, ₹40 हजार का माल बरामद

भोपाल। टीटी नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बघेलखंड भवन के गोदाम से हुई चोरी का खुलासा सिर्फ 24 घंटे में कर दिया है। पुलिस ने चोरी किए गए 6 गैस सिलेंडर (5 कमर्शियल, 1 घरेलू), 1 तेल का डिब्बा और 2 गैस भट्टी सहित लगभग ₹40,000/- के कुल मशरूका को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या थी घटना?

दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को फरियादी डी.आर. सिंह (उम्र 67) ने टीटी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 07:30 बजे चौकीदार ने उन्हें मोबाइल पर गोदाम का ताला टूटा होने की सूचना दी। गोदाम पहुंचने पर पता चला कि वहां से 6 गैस सिलेंडर, 1 तेल का भरा डिब्बा और 2 गैस भट्टियां चोरी हो गई हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना टीटी नगर में अपराध क्रमांक 718/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

मुखबिरों से सूचना मिली कि बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति चोरी की गैस भट्टी बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनस्वी गव्हाडे उर्फ अक्की उर्फ चाकलेट (पिता दिनेश गव्हाडे, उम्र 21 वर्ष, निवासी तुलसी नगर, भोपाल) बताया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने दिनांक 28.10.25 की रात करीब 03:00 बजे बघेलखंड भवन के गोदाम से उक्त सामान चोरी किया था और उसे एक-एक करके अपने घर ले गया था।

पुलिस ने आरोपी मनस्वी गव्हाडे के घर से चोरी किया गया सारा सामान (कीमत ₹40,000/-) बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Hot this week

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

Topics

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img