Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

29 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

प्रदेश में अब सात फरवरी तक कलेक्टर, एसडीएम (संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर), तहसीलदार के तबादले नहीं किए जा सकेंगे। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को निर्देश जारी कर कहा है कि इन अधिकारियों के तबादले SIR की प्रक्रिया पूरी होने तक नहीं किए जाएं। अत्यधिक जरूरी होने पर चुनाव आयोग की परमिशन के बाद तबादले किए जा सकेंगे। सरकार इस अवधि में सीनियर आईएएस अफसरों के तबादले कर सकेगी, इस पर कोई रोक नहीं रहेगी।
प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण शुरू होने के पहले राजनीतिक दलों की बैठक में कांग्रेस ने कहा है कि जिन घरों में 15 या अधिक वोटर हों वहां बीएलओ से अलग से घोषणा पत्र लिया जाना चाहिए। कांग्रेस ने इस बात पर आपत्ति की है कि एक माह में बीएलओ को तीन बार हर वोटर के घर जाने के लिए कहा गया है जो संभव नहीं है। यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। जो बीएलओ एक ही क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे हैं, उनकी अदला बदली कर स्थानांतरित किया जाना चाहिए।
एमपी में पिछले साल 1 जुलाई से परिवहन चेक पोस्ट बंद कर दिए गए थे। परिवहन विभाग ने आधिकारिक रूप से इसका आदेश जारी किया था। कागजों में ये चेकपोस्ट बंद हैं, लेकिन यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात सहित तमाम बॉर्डर पर एमपी का परिवहन अमला धड़ल्ले से अवैध वसूली कर रहा है। इन चेक पोस्ट से गुजरने वाले ट्रक ड्राइवर वीडियो बनाकर अवैध वसूली का खुलासा कर रहे हैं।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मध्य से गुजरने वाली ताला उमरिया रोड पर गढ़पुरी में बने एक रिसॉर्ट और सड़क के बीच से गुस्से में एक बाघिन के दौड़ने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बाघिन रिसॉर्ट के ठीक सामने से दौड़ती हुई नजर आ रही है।
मध्य प्रदेश में कटनी जिले के कैमोर में भाजपा नेता नीलेश रजक हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए। आरोपी अकरम खान और प्रिंस जोसफ को कजरवारा से पकड़ा गया है। वे पुलिस पर फायरिंग कर रहे थे, पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में वो घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए तुरंत जबलपुर भेजा गया है।
मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित किए जाने के बाद राजनीतिक नियुक्तियों का दौर आरंभ हो गया है। विधानसभा चुनाव 2023 के बाद से ही निगम- मंडल और आयोग में नियुक्ति के लिए कई नेता इंतजार कर रहे थे, अब लगभग दो वर्ष बाद सरकार नियुक्तियों के लिए तैयार तो हुई है लेकिन एकसाथ नियुक्तियां करने के बजाय छोटी-छोटी सूची निकालने की तैयारी है।
राजधानी के जहांगीराबाद क्षेत्र में लव जिहाद को लेकर नया विवाद सामने आया है। एक हिंदू युवक ने मुस्लिम युवती और उसके परिजनों पर मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवक का कहना है कि युवती उस पर लगातार धर्म बदलकर निकाह करने का दबाव बना रही थी।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img