Friday, May 15, 2026
41.1 C
Bhopal

एम्स डॉक्टर बोले- यहां 10 साल से शराब पी रहे

एम्स भोपाल के डॉक्टरों के नशे में हंगामा करने का मामला शांत होने की बजाय और बढ़ गया है। इमरजेंसी गेट के सामने हुए इस विवाद का तीसरा वीडियो अब सामने आया है, जिसमें डॉक्टर खुलेआम पुलिस से बहस करते और धमकियां देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में डॉक्टरों को कहते सुना जा सकता है कि हम यहां 10 साल से शराब पी रहे हैं और तुम्हारे सर को बोलो हॉस्टल से उठवा लो। पुलिस की समझाइश के बावजूद डॉक्टर लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते रहे।

वहीं, पुलिस ने अब इस मामले में आरक्षक अजय गुर्जर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। आरोप लगाए गए हैं कि डॉक्टरों ने सरकारी काम में बाधा डालने, मोबाइल छीनने और पुलिसकर्मियों से गाली गलौज की।

पुलिस पर भी नशे में होने का आरोप वीडियो में डॉ. साहिल कहते नजर आ रहे हैं कि मैं यहां 10 साल से पी रहा हूं, यह मेरा कॉलेज है। इतना ही नहीं, उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर यह आरोप भी लगाया कि वे खुद नशे में हैं। वह बार-बार पूछते रहे कि आपके पास क्या सबूत है हमें रोकने का? कोई कागज दिखाइए।

डॉक्टर बोले- तुम भी सरकारी कर्मचारी इसी बीच एक अन्य डॉक्टर, डॉ. प्रकल्प गुप्ता ने पुलिसकर्मियों से कहा तुमको सर क्यों बोलें?, जो तुम्हारा नाम होगा, उसी से बुलाएंगे। तुम भी सरकारी कर्मचारी हो, हम भी सरकारी कर्मचारी हैं। आगे उन्होंने कहा कि एक घंटे में फोन आएगा तो समझ आ जाएगा। तुम्हारे सर को बोलो, हमारे हॉस्टल से उठवा लो।

पुलिस ने दर्ज की डॉक्टरों पर FIR एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि एम्स के सामने सफेद रंग की गाड़ी में मौजूद लोग शराब पी रहे थे। जब उन्हें रोका गया, तो उन्होंने बदतमीजी की और पुलिसकर्मियों को धमकाया। बागसेवनिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने एम्स प्रशासन को भी पत्र भेजा है।

आधी रात को एम्स के डॉक्टरों का नशे में हंगामा

बता दें कि AIIMS भोपाल के इमरजेंसी गेट के सामने 4 डॉक्टरों ने नशे में उत्पात मचाया था। यहां कार खड़ी कर डॉक्टर शराब पार्टी कर रहे थे। पुलिस पहुंची और पूछताछ की तो एक डॉक्टर ने गाली-गलौज शरू कर दी थी। डॉक्टर बोला- मैं 2016 से यहां हूं, 10 थानों के अफसरों को जानता हूं, तुम कौन हो? घटना मंगलवार देर रात करीब 2 बजे की है। पुलिस से बदसलूकी करते हुए डॉक्टर के दो वीडियो भी सामने आए थे। वीडियो में दिख रहा है कि कार की छत पर बीयर की बोतल रखी है। दो डॉक्टर कार में नशे में धुत पड़े हैं, साथ ही बीयर और स्नैक्स भी बिखरे हुए हैं। एक डॉक्टर पुलिसकर्मी से बहस करता नजर आ रहा है।

Hot this week

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...

Topics

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img