Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

भोपाल BJP जिलाध्यक्ष के नाम पर दुकानदारों को धमकाया FIR दर्ज

भोपाल बीजेपी जिलाध्यक्ष रविंद्र यती के नाम पर दुकानदारों को धमकाने का मामला सामने आया है। इस मामले में यती ने कोलार थाने में शिकायत की है। उनका कहना है कि मेरे नाम पर फर्जी कॉल किया। जनता तो यही समझेगी कि भाजपा का जिलाध्यक्ष गुंडागर्दी करता है। इसलिए मामला स्पष्ट किया।

मामला बुधवार देर रात का है। दरअसल, कोलार रोड स्थित ललिता नगर में कुछ दुकानों को रात में तोड़ा गया। इसे लेकर गुरुवार को कई दुकानदारों ने जिलाध्यक्ष यती से शिकायत की थी। इसके बाद यती ने उनके नाम पर फर्जी तरीके से कॉल करने वालों को फटकार लगाई।

कई दुकानों के चबूतरे भी तुड़वाए आरोप है कि एक व्यक्ति ने कई दुकानों के चबूतरे तुड़वा दिए। इस पर जिलाध्यक्ष यती ने आपत्ति ली। इसी मामले में शिकायत की गई है।

जिलाध्यक्ष बोले- हथियार भी थे इस मामले में जिलाध्यक्ष यती ने बताया, कल रात 11-12 के बीच ललिता नगर में गोकुल डेयरी के संचालक ने फर्जी रविंद्र यती बनकर दुकानदारों को कॉल किया। कहा गया कि दुकानें तत्काल तोड़ी जाए। इस दौरान चार-पांच दुकानों के चबूतरे भी तुड़वा दिए। सुनने में आया कि उनके पास हथियार थे और व्यापारियों को धमकाया गया। इस मामले में व्यापारियों ने शिकायत की तो मुझे मामले का पता चला।

इसके बाद मैंने डेयरी के संचालक से बात की और पूछा कि कब कॉल किया? उन्होंने स्वीकार किया और कहा कि मैंने ही अपराध किया, मुझसे गलती हो गई। यदि ये मामला सामने नहीं आता तो शायद लोग यही समझते कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने ही कॉल किया और वह इसी तरह से गुंडागर्दी करता है। इसकी शिकायत कोलार थाने में की है। कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img