Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में सरेराह बीजेपी कार्यकर्ता से मारपीट

भोपाल कोलार थाना क्षेत्र स्थित जेके अस्पताल के पास हॉकर्स कॉर्नर में तीन युवकों ने बीजेपी कार्यकर्ता और ठेकेदार से मारपीट कर दी। ठेकेदार हॉकर्स कॉर्नर के पास से अपनी कार लेकर निकल रहे थे कि तभी उन्हें एक युवक ने उन्हें गाली देकर रोका। इसके बाद साथियों के साथ मिलकर ठेकेदार के साथ मारपीट की। आरोपी का कहना था कि वह तेज कार चला रहा है और आजकल ज्यादा नेतागीरी दिखा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, समृद्धि अपार्टमेंट गोकुल नगर राजहर्ष कॉलोनी निवासी राज शर्मा (39) ठेकेदारी करते हैं, बीजेपी कार्यकर्ता हैं। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात वह अपनी आल्टो कार से जेके अस्पताल के पास हाॅकर्स कॉर्नर होते हुए घर जा रहे थे। रात करीब एक बजे एक युवक ने उन्हें गाली दी।

उन्होंने कार रोकी और उस युवक के पास पहुंचे। राज शर्मा ने पूछा कि गाली क्यों दे रहा है। इस पर युवक कहने लगा कि तू तेज कार चला रहा है और आजकल बहुत नेतागीरी कर रहा है। इसी बीच सफेद रंग की कार आकर रुकी। उक्त कार में आए युवकों ने आरोपी युवक के साथ मिलकर राज शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होती देख राज के परिचित पद्मेश भार्गव और योगेश पहुंचे। उन्होंने बीच बचाव किया।

राज शर्मा ने बताया कि रात में वह शिकायत करने थाने नहीं पहुंचे थे। गुरुवार को थाने पहुंचे तो पुलिस उनकी शिकायत पर प्रकरण दर्ज नहीं कर रही थी। यह बात स्थानीय भाजपा नेताओं को पता चली तो वह थाने पहुंचे। थाने के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया, तब जाकर एफआईआर दर्ज की गई। राज शर्मा का आरोप है कि मारपीट में उनकी कान की बाली और सोने की चेन कहीं गिर गई है। पुलिस ने सामान्य मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img