Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में शर्मसार हरकत दादा ने दो बहनों से रेप किया और पिता अश्लीलता की

भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 10वीं और 12वीं क्लास में पढ़ने वाली दो सगी बहनों ने अपने दादा और पिता के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि करीब 10 साल पहले उनकी मां छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद से ही दादा उन पर गलत नजरें रखने लगा।

दादा ने दोनों बहनों से कई बार रेप किया है। यहां तक की शराब के नशे में पिता ने भी कई बार उन्हें बुरी नीयत से छुआ है। पुलिस ने दादा के खिलाफ रेप और पॉक्सो जबकि पिता के खिलाफ बैड टच और पॉक्सो की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। दादा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, पिता की तलाश की जा रही है।

गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय और 15 वर्षीय पीड़िताओं ने थाने में आकर बताया कि उनकी मां 10 साल पहले परिवार को छोड़ चुकी हैं। आरोपी दादा ने बड़ी बहन के साथ मां के जाने के कुछ समय बाद पहली बार अश्लील हरकत की। सात साल पहले दादा ने उसके साथ पहली बार रेप किया, आरोपी ने किसी को भी वारदात के संबंध में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

तीन साल पहले छोटी बहन के साथ भी ज्यादती की

पीड़िता आरोपी के डर से किसी को भी घटना की जानकारी नहीं दी। करीब तीन साल पहले दादा ने छोटी बहन के साथ भी रेप किया। उसे भी धमकी देकर चुप करा दिया। बाद में अलग-अलग समय पर कई बार दोनों बहनों के साथ ज्यादती की। जब पिता को इस बात की जानकारी दी तो पिता ने दादा को समझाने के बजाय दोनों बहनों को चुप रहने की बात कही। इसी के साथ उन्होंने भी दोनों बहनों से अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया।

आरोपियों से तंग आकर घर से भाग गई थी बड़ी बहन

आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर पिछले दिनों बड़ी बहन घर से भाग गई थी। उसकी दस्तयाबी के बाद काउंसलिंग के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ है। जिसके बाद आरोपी दादा को पुलिस ने गिरफ्तारी कर लिया है, जबकि पिता की तलाश जारी है। जांच में साफ हुआ कि आरोपी पिता दूसरी शादी कर चुका है, दूसरी पत्नी साथ रहती है, पुलिस उनसे भी पूछताछ करेगी।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img