Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

कांग्रेस नेता पिंटू जोशी को आया अटैक

कांग्रेसी के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री स्व. महेश जोशी के बेटे 42 वर्षीय दीपक पिंटू जोशी को रात में अटैक आने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वह रात में एक बीजेपी नेता दिनेश दवे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद वह घर पहुंचे जहां उन्हें सीने में दर्द हुआ। परिजन उन्हें शेल्बी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने चेकअप कर बताया कि उन्हें दो बार अटैक आया था।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया कि अभी पिंटू जोशी आईसीयू में हैं, उसकी स्थिति सामान्य है। डॉक्टर लगातार उनकी देखरेख कर रहे हैं। पिंटू को रात 2 बजे भर्ती कराया था। अस्पताल में ही दूसरी बार अटैक आया और हार्टबीट चली गई। डॉक्टरों ने तत्काल सीपीआर दिया। स्थिति में सुधार होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया।

डॉक्टर एंजियोग्राफी करेंगे

अब वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वेंटिलेटर पर रहते हुए ही डॉक्टर उनकी एंजियोग्राफी करेंगे। ब्लॉकेज निकलने पर स्टेंट डाला जाएगा। मौके पर उनके चचेरे भाई और पूर्व विधायक अश्विन जोशी मौजूद हैं। बता दें कि साल 2023 में पिंटू ने इंदौर विधानसभा-3 से चुनाव लड़ा था। इसमें बीजेपी नेता गोलू शुक्ला की जीत हुई थी। गोलू शुक्ला को 73 हजार और पिंटू को 58,624 वोट मिले थे। वह 14 हजार वोट से चुनाव हारे थे।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img