Thursday, February 12, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल के हाई सिक्योरिटी जोन में फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के हाई सिक्योरिटी जोन राजभवन के पास एमपी ऑनलाइन की शॉप संचालक पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुरैना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी मदद करने वाले दो युवकों और एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने उसके पास से लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है।

रकम ट्रांसफर कराने के बाद हुआ था विवाद

एडीसीपी जोन-2 गौतम सोलंकी के मुताबिक फाइन एनक्लेव बीमाकुंज कोलार निवासी गोपाल विजयवर्गीय (45) राजभवन के पास शॉप नंबर-12 रोशनपुरा में श्रीश्याम ऑनलाइन एंड ई-टिकट नाम से शॉप चलाते हैं। 24 अक्टूबर की शाम गोपाल का बेटा श्याम विजयवर्गीय दुकान पर बैठा हुआ था। तभी आरोपी दीपेंद्र गुर्जर आया और क्यूआर कोड में 30 हजार रुपए की रकम ट्रांसफर करने के बाद वह विवाद करने लगा। आरोपी ने रकम को अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया, लेकिन कैश देने में आनाकानी की। बार-बार रकम मांगने पर उसने दुकानदार पर फायर कर दिया।

बीजेपी नेता लोकेंद्र सिंह गुर्जर का ड्राइवर है आरोपी

इतना ही नहीं उसने लाइसेंसी गन से फायरिंग कर दी थी। आरोपी दीपेंद्र गुर्जर भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह गुर्जर का ड्राइवर था। आरोपी दीपेंद्र को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई थीं। पुलिस ने घेराबंदी कर मुरैना से दीपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फरारी के दौरान उसकी मदद करने वाले साहिब सिंह, गुलअफशा और देशराज सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस रेलवे स्टेशन के पास से गाड़ी को जब्त कर चुकी है।

लोकेंद्र सिंह गुर्जर पर भी होगी कार्रवाई

एडीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि आरोपी दीपेंद्र ने भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह गुर्जर की लाइसेंसी बंदूक से फायर किया था। चूंकि इस मामले में शस्त्र लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया है, इसलिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में कलेक्टर भोपाल को भी पत्र लिखा जा रहा है।

Hot this week

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

Topics

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img