Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो महिला गांजा तस्करों को दबोचा, 5 किलो से अधिक गांजा ज़ब्त

भोपाल। शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, क्राइम ब्रांच भोपाल ने दो महिला गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5.107 किलोग्राम गांजा ज़ब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमपी नगर जोन-1 स्थित यश बैंक के सामने दो महिलाएं प्लास्टिक की थैलियों में गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रही हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए, क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 45 वर्षीय सीता और 50 वर्षीय सौदा बाई के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज स्थित अर्जुन नगर झुग्गी की निवासी हैं और मजदूरी करती हैं। तलाशी के दौरान सीता के पास से 2.671 किलोग्राम और सौदा बाई के पास से 2.436 किलोग्राम गांजा मिला, जिसे विधिवत ज़ब्त कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, ये महिलाएं कम दामों पर गांजा खरीदकर भोपाल के छोला मंदिर और निशातपुरा क्षेत्र में अधिक दामों पर बेचती थीं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20, 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img