Monday, March 30, 2026
23 C
Bhopal

देह व्यापार के लिए आई बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार

ग्वालियर के पॉश सिटी सेंटर गोविंदपुरी इलाके में पुलिस ने शुक्रवार की रात एक फ्लैट से बांग्लादेशी युवती को पकड़ा है। यह युवती ढाका (बांग्लादेश) की रहने वाली है और 8 माह पहले कोलकाता के रास्ते भारत आई थी। पुलिस ने उसके साथ एक युवक को भी हिरासत में लिया है। युवती के मोबाइल से संदिग्ध चैट और विदेशी नंबर मिले हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि उसे देह व्यापार के लिए भारत लाया गया था।

सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान को सूचना मिली थी कि गोविंदपुरी में एक बांग्लादेशी युवती किराए के फ्लैट में रह रही है। टीम ने देर रात छापा मारा तो वहां युवती एक युवक के साथ मिली। जब पुलिस ने पहचान पत्र मांगे, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सकी। तलाशी में उसके बांग्लादेशी होने के प्रमाण मिले। दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

ढाका से दिल्ली, फिर ग्वालियर आई पूछताछ में युवती ने बताया कि वह ढाका की रहने वाली है और करीब आठ माह पहले कोलकाता होते हुए दिल्ली और फिर ग्वालियर पहुंची थी। उसने यह भी कबूला कि बांग्लादेश के दलाल अनीस शेख की मदद से उसे भारत लाया गया और देह व्यापार में धकेला गया। ग्वालियर में वह राजेंद्र नाम के व्यक्ति के संपर्क में थी और यहां भी अनैतिक गतिविधियों में शामिल थी।

संदिग्ध चैट और मोबाइल नंबर मिले

पुलिस को युवती के मोबाइल से कई संदिग्ध चैट और विदेशी मोबाइल नंबर मिले हैं। इससे आशंका है कि उसका नेटवर्क अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय हो सकता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती के पास भारत आने के लिए फर्जी पासपोर्ट या अन्य दस्तावेज तो नहीं थे।

और भी युवतियों के होने की आशंका पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि उसके जैसी और भी कई लड़कियों को देह व्यापार के लिए भारत लाया गया है, जो अलग-अलग शहरों में हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है कि क्या यह सिर्फ देह व्यापार का मामला है या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है।

पहले भी पकड़ाया था बांग्लादेशी परिवार

ग्वालियर में बांग्लादेशी नागरिकों की धरपकड़ पुलिस लगातार कर रही है। एक माह पहले महाराजपुरा इलाके से आठ सदस्यों वाले एक बांग्लादेशी परिवार को पकड़ा गया था, जिन्हें फिलहाल पुलिस लाइन के डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।एएसपी विनिता डागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गोविंदपुरी इलाके में छापा मारा गया था। पकड़ी गई युवती बांग्लादेशी निकली है और उसका कहना है कि उसे देह व्यापार के लिए भारत लाया गया था।

फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img