Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

भोपाल की डेयरी में चोरी

भोपाल की 11 नंबर स्थित कृष्णा डेयरी में चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने दुकान के दो ताले काटकर अंदर प्रवेश किया, यहां से करीब 50 किलो घी, एक कॉमर्शियल सिलेंडर और कृष्णा भगवान की चांदी की मूर्ति चोरी कर फरार हो गए।

वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दुकान में दाखिल होता और अकेला बदमाश कैद हुआ है। हबीबगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 7 और 8 नवंबर की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान के ताले काटने के बाद अंदर प्रवेश करता है। आरोपी यहां से डिब्बों में पैक घी, चांदी की भगवान की मूर्ति और सिलेंडर लेकर भाग जाता है।

फरियादी श्रवण यादव ने पुलिस को बताया कि 7 नवंबर को दुकान रात करीब दस बजे बंद कर घर लौट गए थे। शनिवार की सुबह दुकान पहुंचे तो ताले कटे देखे। अंदर सामान चेक करने पर करीब 50 किलो घी और अन्य सामान गायब मिला।

पुलिस ने स्पॉट निरीक्षण के बाद दर्ज की एफआईआर

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही स्पॉट का निरीक्षण किया। दुकान के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। जिसके बाद फरियादी से लिखित आवेदन लिया। इसके आधार पर देर रात एफआईआर दर्ज की गई। हुलिया के आधार पर पुलिस पास की बस्ती में रहने वाले संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

अन्य लोगों का वारदात में शामिल होने का संदेह

सीसीटीवी में दिख रहा है कि आरोपी ने दुकान में दाखिल होने के बाद शटर को बंद कर लिया। एक नीले रंग की बोरी में दुकान में रखी मूर्ति और अन्य सामान बाहर लाया। इसी के साथ डिब्बों में बंद घी को कई बार में बाहर लाया और दोबारा अंदर प्रवेश किया। इससे पुलिस का अनुमान है कि उसके साथी पास ही खड़े थे, जिनके वाहन में माल को रखने के बाद युवक लौटा है। मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img