Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

पुलिसकर्मियों के बने चालान

इंदौर में हेलमेट को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इसी बीच मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम पलासिया में ही ड्यूटी पर बिना हेलमेट आने वाले पुलिसकर्मियों के अफसरों ने चालान कटवा दिए। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने मौके पर चालान काट रहे पुलिसकर्मियों से बहस की। इसके बावजूद भी वे चालान से बच नहीं पाए।

पुलिस कमिश्नर आफिस में मंगलवार को सख्ती बरती गई। कमिश्नर संतोष सिंह ने डिपार्टमेंट के लोगों को भी हेलमेट बनने के लिए चेतावनी दी थी। इसके बाद तीन दिन तक समझाइश के बाद मंगलवार को डिपार्टमेंट के ही पुलिसकर्मियों के चालान काटे गए। जिसमें कुछ से स्पॉट पर फाइन लिया गया। जबकि कुछ को ऑनलाइन पेमेंट भरने के लिए कहा है।

डीसीपी आनंद कल्यादगी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलकर दो दिनों तक राजवाड़ा और अन्य प्रमुख मार्ग पर हेलमेट सुरक्षा को लेकर जानकारी दी थी। उन्हाेने पुलिस रैली भी निकाली थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई पुलिसकर्मियों को बिना हेलमेट घूमने को लेकर ट्रोल किया जाने लगा।

लोगों का कहना है कि जब पुलिस खुद हेलमेट नहीं पहनती तो लोगों को क्यों मजबूर किया जा रहा है। यह बात पुलिस कमिश्नर के साथ वरिष्ठ अफसरों तक पहुंची तो कमिश्नर ने सख्ती बरतते हुए हेलमेट पहनने की बात कही थी।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img