Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

युवती ने लिवइन पार्टनर पर दर्ज कराई रेप की एफआईआर

भोपाल के बागसेवनिया इलाके में रहने वाले बैंक कर्मचारी के खिलाफ उसकी लिव इन पार्टनर ने रेप का केस दर्ज कराया है। दोनों बीते एक साल से साथ रह रहे थे। इस दौरान आरोपी ने जल्द शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार रेप किया। अब आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। तब पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

सब इंस्पेक्टर शिरोमणि सिंह के मुताबिक 28 वर्षीय युवती प्राइवेट जॉब करती है और मूल रूप से जबलपुर की रहने वाली है। एक साल पहले उसकी पहचान एक निजी बैंक में काम करने वाले मुकेश मिश्रा से हुई थी। पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इतना ही नहीं बाद में दोनों भोपाल के दानिश नगर में लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे। इस दौरान आरोपी युवक ने उसके साथ लगातार रेप किया।

जबलपुर पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर भोपाल भेजी डायरी

कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने उससे बातचीत करना बंद कर दी और शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने जबलपुर में जीरो पर केस दर्ज कराया। जहां से केस डायरी मिलने पर बागसेवनिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img