Saturday, June 27, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल में जेल रोड पर देर रात गुंडागर्दी

भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात बदमाशों ने गोंडीपुरा जेल रोड स्थित राजा भोज परिसर में जमकर उत्पात मचाया। करीब रात 2 बजे छह अज्ञात बदमाशों का गिरोह परिसर में घुसा और वहां खड़ी दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। घटना के दौरान दो बदमाशों के हाथ में चाकू भी दिखाई दे रहे हैं। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पुलिस के अनुसार बदमाश बुलेट पर सवार होकर आए थे और लगातार “बलेनो बलेनो” चिल्ला रहे थे। उनके निशाने पर बलेनो कार थी, लेकिन जानकारी न होने के चलते उन्होंने सामने खड़ी अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया।

क्षतिग्रस्त वाहनों में महेश ठाकुर की कार भी शामिल है। घटना से पीड़ित लोगों ने बताया कि जिन बदमाशों ने हमला किया, उनका उनसे कोई संबंध नहीं है और न ही किसी तरह की रंजिश है। आरोपी पूरी तरह अज्ञात हैं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस की टीमें कर रहीं सर्चिंग गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि रात करीब 2 बजे छह अज्ञात युवक आए थे। उन्होंने गाड़ियों के कांच तोड़कर नुकसान पहुंचाया और चाकू लहराते हुए फरार हो गए। दो बदमाशों के हाथ में चाकू साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित पक्ष थाने पहुंच गया है। पुलिस की टीमें इलाके में लगातार सर्चिंग कर रही हैं, जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

Topics

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img