Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

भोपाल के बिलखिरिया क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि उसके पति और बेटे को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

रातीबड़ की रहने वाली थी महिला जानकारी के अनुसार मृतका ममता बाई (65), पत्नी सवाई सिंह, ग्राम सेमरी, थाना रातीबड़ की निवासी थीं। वह रायसेन में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने गई थीं। मंगलवार दोपहर ममता बाई अपने पति सवाई सिंह और बेटे वीरेंद्र सिंह के साथ बाइक से भोपाल लौट रही थीं।

जैसे ही तीनों बिलखिरिया थाना क्षेत्र के बायपास चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ममता बाई को मृत घोषित कर दिया।

इधर, हादसे के बाद मौके से फरार हुए ट्रक चालक को पुलिस ने कुछ ही घंटों में तलाश कर पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img