Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

कांग्रेस नेता को कार से उतरते ही घेरा, अधमरा होने तक पीटा

ग्वालियर में मंगलवार देर रात घर के बाहर कांग्रेस नेता सत्येंद्र सिंह कुशवाह पर करीब 5 बदमाशों ने हमला कर दिया। उस वक्त वे एक शादी समारोह से लौटे थे और घर के बाहर कार पार्क कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने कार का गेट खोला, बदमाशों ने उन्हें सड़क पर पटक दिया। वे ताबड़तोड़ लात-घूंसों और बंदूक के बट से पीटने लगे।

सत्येंद्र सिंह कुशवाह बचने के लिए जद्दोजहद करते रहे, लेकिन रात का समय होने के कारण कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। हमलावरों ने कांग्रेस नेता को तब तक पीटा, जब तक कि वह अधमरे नहीं हो गए। शोर सुनकर परिजन घर के बाहर निकले। इसके बाद हमलावर भाग निकले। परिजनों ने घायल कांग्रेस नेता को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस काे सूचना दी है।

घटना मेला ग्राउंड के पास न्यू विवेक विहार में रात 2 बजे की है। परिजनों ने गंभीर हालत में नेता को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पूरी वारदात पास ही लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। दो हमलावरों के चेहरे खुले थे, जबकि तीन नकाबपोश थे। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस नेता की मंगलवार को दिन में हमलावरों से कहासुनी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

दिन में हुई थी कहासुनी, रात को हमला थाटीपुर स्थित न्यू विवेक विहार निवासी सत्येंद्र सिंह कुशवाह मूल रूप से मछंड लहार भिंड के रहने वाले हैं। वह प्रॉपर्टी कारोबारी होने के साथ-साथ सेवढ़ा विधानसभा में कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी हैं। गांव की एक जमीन को लेकर सत्येंद्र सिंह का विवाद शैलू राजावत और रामेंद्र सिंह राजावत से चल रहा है। उसी जमीन को लेकर मंगलवार दोपहर में गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की रणधीर कॉलोनी में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे और जमकर कहासुनी हुई थी।

उस समय वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। सत्येंद्र का कहना है कि दूसरा पक्ष उस समय तो वहां से चला गया था, लेकिन रात में घर पहुंचते ही हमला कर दिया।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img