Saturday, November 14, 2026
16.1 C
Bhopal

कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर EOW की रेड

मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने भोपाल के कारोबारी दिलीप गुप्ता के दफ्तर और घर पर छापे मारे हैं। दो अलग-अलग टीमें शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एमपी नगर जोन 2 में ऑफिस और चूना भट्‌टी में गुप्ता के घर पर पहुंची। फिलहाल, अफसर दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। EOW ने एक महीने पहले गुप्ता और उनकी कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

गुप्ता और उनकी कंपनियों- मेसर्स डीजी माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स श्री मां सीमेंटेक प्राइवेट लिमिटेड पर निवेशकों के 35.37 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है।

EOW के मुताबिक, गुप्ता ने 10 रुपए के शेयर को 12 हजार 972 रुपए में बेचकर निवेशकों को धोखा दिया। ऊंचे फायदे का लालच देकर निवेशकों की पारिवारिक संपत्तियां भी गिरवी रखवा दीं। बंद बैंक खातों से चेक जारी किए।

दो बैंकों से लोन लेकर निवेश किया भोपाल निवासी विनीत जैन और उनकी मां लता जैन ने EOW से मामले की शिकायत की थी। जैन ने कहा था कि उन्होंने ICICI बैंक से 2.75 करोड़ और PNB हाउसिंग फाइनेंस से 4.45 करोड़ रुपए का लोन लिया। इसकी पूरी राशि गुप्ता को निवेश के लिए दे दी।

जैन ने आरोप लगाया कि गुप्ता ने उन्हें भारी मुनाफे का झांसा देकर बैंक लोन लेने पर मजबूर किया। फर्जी चेक और कागजात तैयार कर धोखाधड़ी की।

ED भी कर रही मामले की जांच मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी 31 अक्टूबर को ईसीआईआर दर्ज की है। जांच अधिकारी इस मामले में अब PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत छानबीन कर कालेधन को सफेद किए जाने के मामले में नए सिरे से पूछताछ करेंगे।

डीजी माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के शेयर्स की खरीद-फरोख्त से लेकर अमरूद की फसल से डेढ़ करोड़ तक की आय की भी जांच होगी। फर्म से जुड़े रहे कुछ लोगों को भी पूछताछ के दायरे में लिया जाएगा।

Hot this week

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

Topics

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

साइबर हमले के डर से एमपी के 25 सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, आमजन परेशान

मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और तकनीकी लापरवाही...

होटल में नौकरी का झांसा देकर 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के परवलिया सड़क इलाके में एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img