Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

भोपाल में लव जिहाद के खिलाफ सकल हिंदू समाज का धरना

भोपाल कलेक्टोरेट के बाहर शुक्रवार को सकल हिंदू समाज ने धरना दिया। लोगों ने मॉडल खुशबू अहिरवार को न्याय दिलाने की मांग की। कहा कि खुशबू की मौत के मामले में उच्च स्तरीय जांच हो। साथ ही परिवार को सुरक्षा दी जाए।

संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ मध्यप्रदेश एवं सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में बड़ी संख्या में लोग कलेक्टोरेट के बाहर जुटे। फिर धरना प्रदर्शन किया। महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) सूरज केरो के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद लव जिहाद की शिकार खुशबू अहिरवार की मौत के मामले में जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

कौन थी खुशबू? पुलिस के अनुसार, खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा (27) कासिम नाम के युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। कासिम उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भाग गया था। अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। खुशबू बीए फर्स्ट ईयर के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी थी। वह तीन साल से भोपाल में रह रही थी। यहां कई लोकल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी थी। मां से हमेशा बहुत आगे जाने की बात करती थी। पार्ट टाइम जॉब कर अपना खर्च चलाती थी।

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा सकल हिंदू समाज का कहना है कि खुशबू को बेरहमी से अनैतिक कृत कर मौत के घाट उतार दिया गया है। दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। धरने के बाद एडीएम अंकुर मेश्राम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। धरने में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, चेतन भार्गव समेत कई समाजजन मौजूद थे।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img