Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

शादी समारोह में ₹30 लाख के जेवर चोरी

ग्वालियर में शादी समारोह से भाजपा नेता की भतीजी के 30 लाख रुपए के गहने चोरी हो गए। घटना शनिवार रात 9 बजे उस समय की है, जब बारात दरवाजे पर थी। इसी समय एक संदेही महिला, भाजपा नेता की बेटी के पर्स से गहने चोरी कर ले गई। जिसमें दो हार, मंगलसूत्र, चेन, 6 अंगूठियां, झुमके, सोने की बाली थी। घटना का पता कुछ देर बाद उस समय लगा, जब महिला तैयार होने के लिए पहुंची।

पर्स खोलकर देखा तो उसमें गहने नहीं थे। इसके बाद शादी समारोह में हंगामा हो गया। घटना की सूचना तत्काल गोला का मंदिर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मैरिज गार्डन में लगे CCTV कैमरे खंगाले तो उसमें एक संदेही महिला और बच्चा नजर आया। इस मामले में पुलिस ने रविवार रात को FIR दर्ज की है।

शहर के थाटीपुर दर्पण कॉलोनी स्थित आठ दुकान क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय जागृति सिंह भदौरिया पत्नी अरविंद सिंह पेशे से स्कूल संचालक हैं। जागृति की रिश्ते में भाजपा नेता रामेश्वर भदौरिया की भतीजी लगती हैं। शनिवार को जागृति की मौसी की बेटी कोमल सिंह चौहान की शादी पिंटो पार्क स्थित राजकिशोरी मैरिज गार्डन एंड बैंकट से थी। जिसमें शामिल होने के लिए जागृति सिंह पहुंची थीं। जागृति ने अपने सभी गहने छोटे पर्स में रखकर उसे एक बड़े पर्स में रख लिए थे। उसने सोचा था कि मैरिज गार्डन में तैयार होते समय वह यह गहने पहन लेगी।

विवाह में सारी जिम्मेदारी जागृति पर थी और गहनों का बैग उसके पास था। तैयारी देखने के बाद वह तैयार होने के लिए रूम में जा रही थी कि तभी वहां पर बारात आ गई। बारात के आने पर वह वहां पर खड़ी हो गई और कुछ देर बाद जब उसकी नजर बैग पर गई तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि बैग की चेन खुली हुई थी और उसमें रखा जेवर का डिब्बा गायब था। डिब्बा गायब देखकर उसने शोर मचाया तो विवाह समारोह में हड़कंप मच गया, तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

एक लड़की और बालक पर संदेह, CCTV कैमरे में आए नजर

पुलिस ने जब मैरिज गार्डन में लगे CCTV कैमरे खंगाले और शादी के फोटोग्राफर के फोटो चेक किए तो पता लगा कि जिस समय जागृति के बैग से जेवर गायब हुए थे, उसके पास एक पीले रंग का शूट पहनकर एक युवती खड़ी थी।

कुछ देर बाद वह गार्डन से बाहर जाते हुए दिखी और इस समय वह हड़बड़ाती नजर आई। इसके साथ ही एक 12 से 13 साल का एक बालक भी नजर आया है, जिस पर पुलिस को संदेह है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदेहियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह गहने हुए चोरी फरियादी जागृति ने पुलिस को बताया कि उसके बैग में एक गले का बड़ा सोने का हार, एक छोटा सोने का हार, एक सोने का मंगलसूत्र, एक गले की सोने की चेन, जिसमें लोकेट डला था, 6 सोने की हाथ की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने की बाली थी, जिनका वजन करीब 25 तोला के लगभग है।

मैरिज गार्डन में पहला कार्यक्रम था चोरी की घटना गोला मंदिर पिंटो पार्क जड़ेरुआ रोड पर स्थित राजकिशोरी मैरिज गार्डन एंड बैंकट में हुई। यह नया मैरिज गार्डन खुला है और शनिवार को यह पहला कार्यक्रम था, जिसमें यह चोरी की घटना हुई है। वहां लगे CCTV कैमरों से पुलिस को संदेहियों के फुटेज मिले हैं।

टीआई गोला का मंदिर हरेन्द्र शर्मा ने बताया-

एक महिला की मौसेरी बहन की शादी थी। शादी समारोह में भीड़ के बीच महिला के पर्स से गहने चोरी हो गए हैं। कुछ संदेहियों के फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img