Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

गंजबासौदा में चाकू लगने से घायल युवक की मौत दो आरोपी गिरफतार

गंजबासौदा के नेहरू चौक स्थित राजोदा रोड निवासी 22 वर्षीय ऋतिक शुक्ला की चाकू लगने से मौत हो गई। 19 नवंबर की रात दो युवकों ने उस पर हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। ऋतिक के शरीर पर चार चाकू के निशान थे।

प्राथमिक उपचार के बाद ऋतिक को गंभीर हालत में विदिशा के सरकारी अस्पताल से रेफर किया था। जहां इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को ही उनका शव घर लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।

इस घटना में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया था। इनमें एक नाबालिग और एक वयस्क युवक यश वाल्मीकि शामिल है। नाबालिग आरोपी को विदिशा न्यायालय में पेश किया गया, जबकि वयस्क आरोपी यश वाल्मीकि को गंजबासौदा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मौत के बाद बढ़ेंगी धाराएं

पुलिस अधिकारी संजय वेदिया ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में थे और उनके खिलाफ अपराध पंजीकृत थे। युवक की मौत के बाद अब नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img