Tuesday, November 10, 2026
19.4 C
Bhopal

भोपाल में युवक को लाठी-डंडों से पीटा

भोपाल में 3 बदमाशों ने एक युवक पर सरेराह जानलेवा हमला किया। वे बेसुध होने तक युवक पर लाठी-डंडे बरसाते रहे। युवक सड़क पर पड़ा चीखता-चिल्लाता रहा।

वारदात हबीबगंज थाना इलाके में पॉश इलाके चार इमली में रविवार देर रात की है। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों के अलावा 3 और बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि ऋषि नगर निवासी रिंकू सिंह ड्राइवर है। रविवार दोपहर में उसका विवाद पांच नंबर इलाके में रहने वाले अजय, लखन और उनके साथियों से हो गया था, तब मौके पर मौजूद लोगों ने समझाइश देकर मामला शांत कराया था।

इसी रंजिश को लेकर रात में ​​​चार इमली के दुर्गा पेट्रोल पंप के सामने रिंकू सिंह को अजय, लखन और एक अन्य ने रोक लिया। उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया।

लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने लगे। बदमाश रिंकू को इतनी बेरहमी से पीट रहे थे कि आसपास से गुजरने वाले लोग डर के कारण पास तक नहीं पहुंचे।

कुछ समय बाद राहगीरों ने हिम्मत दिखाई और बीच-बचाव करने उनके नजदीक पहुंचे। लोगों का जमावड़ा देख हमलावर मौके से भाग निकले।

पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

मामले में हबीबगंज पुलिस ने 6 आरोपियाें को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जहां वारदात की थी। सोमवार को पुलिस ने 5 नंबर स्टाफ से आरोपियों का जुलूस निकाला। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर केस वापस नहीं लेने पर उन्होंने युवक की पिटाई की थी।

देखिए, तस्वीरें

फरियादी युवक अस्पताल से डिस्चार्ज टीआई संजीव चौकसे के मुताबिक फरियादी को प्राथमिक इलाज के बाद आज सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं तीनों हमलावर पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों को आज दोपहर बाद कोर्ट पेश किया जाएगा।

केस में राजीनामा के बहाने बुलाया था बता दें फरियादी और आरोपियों के बीच पूर्व में भी झगड़ा हुआ था। इस मामले में भी फरियादी रिंकू सिंह भदौरिया है। इसी केस में राजीनामा के बहाने आरोपियों ने फरियादी को बुलाया। बातचीत के दौरान विवाद हो गया। कुछ देर बाद बदमाशों ने घेर कर रिंकू पर हमला किया।

Hot this week

कागपुर में पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला हत्या निकला, आरोपी पति गिरफ्तार

विदिशा। जिले के कागपुर गांव में एक महिला की...

12 नंबर मल्टी में दहशत फैलाने कार में तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की करतूत

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर...

Topics

दीवाली पर पटाखे फोड़ने से रोकने पर विवाद: मां पर चाकू से हमला, बचाने आए 25 वर्षीय युवक की हत्या

भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमगंज में...

नागझिरी चौराहे पर दुकान और मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग गंभीर, लाखों का नुकसान

उज्जैन। नागझिरी चौराहे पर सोयाबीन प्लांट के सामने रविवार...

7 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ भाजपा पार्षद का पति गिरफ्तार, जेल भेजा

​हरदा। सिराली थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img