Thursday, February 12, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में हुई जनसुनवाई में महिला का हंगामा

भोपाल के कलेक्टोरेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में एक महिला ने आधे घंटे से ज्यादा समय तक हंगामा किया। उसे महिला पुलिसकर्मी व गार्ड समझाती रही, लेकिन वह नहीं मानी। उसने खुद को विधायक भी कहा। महिला के हंगामे की वजह से जनसुनवाई काफी देर तक प्रभावित रही।

मंगलवार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई हुई। इसमें 100 से अधिक पहुंचे। इस दौरान अपनी परेशानी के साथ पहुंची शोभना सिंह ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर मीटिंग हॉल में हंगामा कर दिया। अधिकारियों ने महिला से कहा कि यह पुलिस की समस्या है। जिला पंचायत सीईओ ईला तिवारी और एडीएम अंकुर मेश्राम ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।

दूसरे आवेदक परेशान होते रहे महिला के हंगामे की वजह से जनसुनवाई पर भी असर पड़ा। कई पीड़ित अपनी बारी आने के लिए परेशान होते रहे, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी हंगामा कर रही महिला को समझाने में जुटे रहे।

तीन महीने पहले भी आ चुकी मिनाल रेसिडेंसी की रहने वाली शोभना सिंह ने हंगामा किया। करीब तीन पहले भी वह जनसुनवाई में पहुंची थी। आवेदन दिया था कि 9 दिसंबर 2022 को उनके पास किसी मंशाराम का कॉल आया था। मंशाराम ने उन्हें मकान खाली करने की धमकी दी थी। शोभना का कहना है कि वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ रहती हैं। उन्हें मकान खाली करने के लिए जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जबकि उनके मकान मालिक ग्वालियर में रहते हैं और उनके बीच 11 महीने का अनुबंध है। मंशाराम उन्हें आए दिन प्रताड़ित करता है।

Hot this week

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img