Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में प्रदूषण बढ़ा, फिर भी तंदूर का उपयोग

राजधानी भोपाल में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम के ताजा आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश के 98 प्रतिशत शहरों में पीएम 2.5, यानी धूल के बारीक कणों का स्तर बढ़ा हुआ है। सिंगरौली प्रदेश में पहला तो भोपाल दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है।

प्रदूषण के आंकड़े सामने आने के बाद भोपाल में नगर निगम का अमला मैदान में उतर गया है। बुधवार को निगम की सहायक आयुक्त कीर्ति चौहान व जोन नंबर-8 के अमले ने तंदूर का उपयोग करने पर बिट्टन मार्केट स्थित बापू की कुटिया रेस्टोरेंट संचालक से 10 हजार रुपए की राशि का जुर्माना किया।

निगम अमले ने अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की। कुल 193 प्रकरण 58 हजार 350 रुपए की राशि वसूल की गई, जबकि सीएंडडी वेस्ट फैलाने वालों के विरुद्ध 4 प्रकरण में 3 हजार 250 रुपए वसूले गए।

15 जनवरी तक शुरू होगा चारकोल प्लांट

भोपाल के आदमपुर में 15 जनवरी तक चारकोल प्लांट का ट्रायल रन शुरू होगा। महापौर मालती राय से एनटीपीसी के अधिकारियों ने टोरीफाईड चारकोल प्लांट की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि आदमपुर में सूखे कचरे से टोरीफाईड चारकोल निर्माण प्लांट का ट्रायल रन 15 जनवरी तक शुरू किया जाएगा। ट्रायल रन के बाद प्लांट को पूर्ण रूप से संचालित किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img