Thursday, February 12, 2026
23.1 C
Bhopal

फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन पर केस दर्ज

भोपाल में फार्मेसी काउंसिल दफ्तर के परिसर में युवक के साथ मारपीट मामले में हबीबगंज थाना पुलिस ने अध्यक्ष संजय जैन और अन्य के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज की है। कार्रवाई युवक के साथ मारपीट के वायरल वीडियो के आधार पर की गई है। वहीं मारपीट का शिकार युवक के खिलाफ फार्मेसी काउंसिल के कर्मचारी की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों ही पक्षों में किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

पीड़ित युवक ने जारी किया था वीडियो

जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने शुक्रवार को एक वीडियो भी जारी किया था। इसमें रोते हुए कहा- मेरा नाम तुषार सोनारे है। फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन, केके यादव, गोपाल यादव और अन्य अधिकारियों ने मुझे खूब मारा है। मुझे घसीटकर अंदर ले गए। मेरे प्राइवेट पार्ट पर भी मारा, ब्लीडिंग हो रही है।

मुख्यमंत्री से गुहार है कि कार्रवाई करें। उसने आगे कहा कि वारदात के वक्त मौजूद पुलिसकर्मी सिर्फ खड़ा देखता रहा।

जानिए क्या है विवाद का कारण तुषार के मुताबिक, वह पिछले एक महीने से सर्टिफिकेट पर डिजिटल साइन कराने के लिए काउंसिल के चक्कर काट रहा था। हर बार उसे टरका दिया जाता। रजिस्ट्रार मैडम से शिकायत करने गया तो वे लंच पर चली गईं। घंटों तक लौटकर नहीं आईं।

शुक्रवार को वह एक बार फिर काउंसिल पहुंचा। अधिकारी के केबिन में जाने लगा तो गार्ड ने उसे रोक लिया। गार्ड ने उसका कॉलर पकड़ा और धक्का दे दिया। जब उसने खुद को छुड़ाया तो गार्ड पीछे की ओर गिर गया और चैनल से टकरा गया। इसके बाद पूरा स्टाफ बाहर आ गया। सभी उसे घेरकर मारने लगे।

वीडियो बनाने को लेकर हुआ विवाद तुषार ने बताया कि लगातार चक्कर लगाने के कारण वो निराश था। ऐसे में उसने अपनी और वहां मौजूद अन्य स्टूडेंट्स की आपबीती को वीडियो में रिकॉर्ड किया। जिसकी जानकारी जब अंदर मौजूद अधिकारियों को मिली तो वो नाराज हो गए। वे बाहर आए और उसके साथ मारपीट करने लगे।

तुषार और उसके परिवार ने मुख्यमंत्री से मांग की थी कि फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन समेत केके यादव, गोपाल यादव और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज हो। कड़ी कार्रवाई की जाए।

शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज उधर, फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन का कहना है कि युवक को बाहर किसने मारा, इसकी जानकारी नहीं है लेकिन उसने पहले गार्ड के साथ मारपीट की थी। गार्ड के सिर से खून बहने लगा था।

युवक ने कैंपस में हंगामा किया। इससे शासकीय कार्य में बाधा पहुंची है, इसका मामला हमने थाने में दर्ज कराया है। सरकार से फार्मेसी काउंसिल में विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए गुहार भी लगाई है।

दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर

टीआई संजीव चौकसे के मुताबिक गोपाल सिंह यादव जेपी अस्पताल के लेखापाल हैं। उनकी शिकायत पर आरोपी तुशार सोनारे के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली देने जान से मारने की धमकी देने और मारपीट की एफआईआर दर्ज की है। वहीं तुषार सोनारे की शिकायत पर जितेंद्र, संजय जैन और अज्ञात पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी , नासिक के जालसाज ने भोपाल की युवती से ऐंठे 2.92 लाख

​राजधानी के गांधी नगर इलाके में करेंसी एक्सचेंज के...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img