Wednesday, May 20, 2026
36.4 C
Bhopal

29 नवंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

प्रदेश में 15 साल पुरानी खटारा बसों को हटाया जाना है। इसकी के तहत इंदौर संभाग में 135 यात्री बसों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेज कैरिज परमिट निरस्त किए जा रहे है। इसमें से 73 बसों के परमिट निरस्त कर दिए गए, वहीं 62 बसों के परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया जारी है।
एनटीपीसी गाडरवारा स्थित थर्मल पावर प्लांट एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की घोर विफलता और लापरवाही के कारण सुर्खियों में आ गया है। डोंगरगांव थाना क्षेत्र में फ्लाई ऐश (राख) डस्ट के एक विशाल कृत्रिम पहाड़ के अचानक धंस जाने से लोडिंग कर रहे एक ट्रक ड्राइवर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
गौहरगंज में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपित सलमान के बयान हॉस्पिटल में लिए गए हैं। मजिस्ट्रेट ने हॉस्पिटल पहुंचकर आरोपित सलमान के बयान दर्ज किए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रायसेन पुलिस को आरोपी की 10 दिन की रिमांड मिली है।
सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र आपसी विवाद के कारण बाप-बेटे ने मिलकर 2 युवकों की हत्या कर दी। युवक रिश्ते में आरोपी के भतीजे थे। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जिला मुख्यालय से करीब दस किमी दूर बिरोदा गांव में एकबार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। इस बार अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा गांव के बाहर बने शिव मंदिर और खेतों की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त किए जाने के कारण यह स्थिति बनी है। अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग को जिलहरी से निकाल कर फेंक दिया और मंदिर का कलश व अन्य सामग्री तोड़ दी।
इंदौर क्षेत्र में कृषि सिंचाई फीडरों के बिजली शेड्यूल में अचानक किए गए बदलाव से हजारों किसान परेशानी में हैं। नए शेड्यूल के मुताबिक, किसानों को अब रात 9 बजे से 1 बजे तक और दिन में 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली मिल रही है। इस बदलाव ने किसानों में नाराजगी है।

Hot this week

ऑनलाइन दवाओं के विरोध में कल प्रदेश भर के मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

​भोपाल। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में कल, 20...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले 9 बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों...

एक्ट्रेस ट्विशा मौत मामला: पीएम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत...

भोपाल: शाही पिंड रेस्टोरेंट पर आबकारी का छापा, 10 लाख से अधिक की अवैध शराब और वाहन जब्त

​भोपाल। राजधानी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img