Sunday, July 5, 2026
31.9 C
Bhopal

1 दिसंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

मोहन सरकार के 13 दिसंबर को दो वर्ष पूरे हो जाएंगे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जो काम हुए उनकी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समीक्षा करेंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार से होगी। इसमें मंत्रियों को अपने विभागों के कामकाज का लेखा-जोखा देना होगा। इसके साथ ही आगामी तीन वर्ष की कार्य योजना भी बतानी होगी।
भाजपा के वरिष्ठ विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने सोमवार को विधानसभा में नर्मदापुरम और इटारसी में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जहां से अतिक्रमण हटाया जाता है, वहां कुछ दिनों बाद फिर से हो जाता है। बाहरी लोग आकर सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर रहे हैं। इसका स्थायी समाधान होना चाहिए।
रतलाम के पिपलौदा थाना अंतर्गत ग्राम उपरवाड़ा में चाय की दुकान चलाने वाले 32 वर्षीय राहुल पाटीदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें अपनी प्रेमिका लीमा पाटीदार पर शादी का झांसा देकर करीब चार से पांच लाख रुपये ऐंठने और धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया।
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में भोपाल ने रफ्तार पकड़ी है। अब तक कुल 66.5 प्रतिशत डिजिटाइजेशन हो चुका है। जिले की सभी 7 विधानसभा में से बैरसिया में सबसे ज्यादा 93.5 काम हो चुका है। अगले 2 दिन में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का टारगेट है।
अनुसूचित जाति समाज मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांत अध्यक्ष और IAS अधिकारी संतोष वर्मा के समर्थन में खुलकर आ गया है। डॉ. अंबेडकर जनकल्याण समिति ने प्रेस वार्ता कर ब्राह्मण समाज को चेतावनी दी कि बयान को बेवजह विवादित बनाकर जातिगत तनाव पैदा करने की कोशिश न करें।
हरियाणा के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) कुरुक्षेत्र के स्टूडेंट की दौरा पड़ने से मौत हो गई। आज पुलिस ने स्टूडेंट के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। कल दोपहर को खाना खाने के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी।

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img