Monday, November 16, 2026
18.1 C
Bhopal

कोरोना काल में हुआ 100 करोड़ का राशन घोटाला

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना काल के दौरान 100 करोड़ का राशन घोटाला हुआ था, जिसको लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। मामले पर बुधवार को सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने कहा की इस मामले में संयुक्त जांच समिति की सिफारिश पर राज्य सरकार ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है, ऐसे में अब आगे कोई भी निर्देश कोर्ट नहीं दे सकता है, लिहाजा यह कहते हुए बेंच ने याचिका का निराकरण कर दिया है।

जबलपुर निवासी एडवोकेट विनोद सिसोदिया की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हुए बताया गया कि कोविड-19 के दौरान जब गरीबों को अतिरिक्त राहत देने की जरूरत थी, उस समय संबंधित अधिकारियों ने सिस्टम में खाद्यान्न की मात्रा घटा दी, जिससे हजारों लाभार्थियों को पूरा राशन नहीं मिल सका।

याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाए कि गरीबों के लिए भेजे गए गेहूं, चावल, नमक, शक्कर और केरोसिन जैसे उत्पादों को अधिकारियों ने अपनी पर्सनल आईडी का दुरुपयोग करके खाद्यान्न को खुले बाजार में बेच दिया। इस मामले में शिकायत भी की गई, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूर होकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करनी पड़ी।

चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने मामले पर सुनवाई करते हुए सरकार का पक्ष सुनने के बाद याचिका का निराकरण कर दिया है। सरकार की ओर से उप महाधिवक्ता विवेक शर्मा ने कोर्ट को बताया कि घोटाला की जानकारी मिलने पर सरकार ने संयुक्त जांच समिति गठित की जांच में प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए गए, इसके बाद 4 सितंबर को जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई।

हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा चाही गई राहत पूरी हो चुकी है, लिहाजा अब मामले पर आगे सुनवाई करना उचित नहीं है। हालांकि कोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह भी राहत दी है कि वो जिम्मेदारों जिनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है, उनके लिए पुनः याचिका दायर कर सकते है।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता मनीष वर्मा का कहना है कि उनके द्बारा मुद्दा उठाए जाने के बाद राज्य सरकार ने एफआईआर दर्ज की है, उनका कहना है कि यह घोटाला सिर्फ एक जिले में ही नहीं बल्कि 22 जिलों में हुआ है, और यह करोड़ों का घोटाला है। लिहाजा इस मामले में अब जल्द ही आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img