Saturday, April 11, 2026
35.8 C
Bhopal

भोपाल में दसवीं के छात्र ने फांसी लगाई

जहांगीराबाद पुलिस लाइन में रहने वाले एक पुलिसकर्मी के 15 साल के बेटे ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को उसका शव घर के ड्राइंग रूम में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणों की जांच शुरू कर दी है।

एसआई गौतम के मुताबिक, मृतक रुद्राक्ष राजावत कैंपियन स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। इन दिनों उसकी मिड-टर्म परीक्षाएं चल रही थीं। शुक्रवार को वह सामान्य रूप से स्कूल से लौटा और रात में माता-पिता के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। उसने किसी तरह की परेशानी का परिवार से जिक्र नहीं किया था।

तड़के करीब साढ़े 4 बजे उसके पिता उठे तो देखा कि रुद्राक्ष ड्राइंग रूम में मफलर के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। परिवार ने तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस परिजनों और स्कूल स्टाफ से बात कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे ने यह कदम क्यों उठाया।

Hot this week

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img