Tuesday, November 17, 2026
24.1 C
Bhopal

सात फेरे ले रही थी गर्लफ्रेंड, प्रेमी ने वायरल किए अश्लील वीडियो

30 साल के शादीशुदा प्रेमी के प्यार में फंसी 18 वर्षीय युवती एक साजिश का शिकार हो गई। परिवार ने समाज के एक युवक से रिश्ता तय किया और सात फेरे हो रहे थे, इसी दौरान उसके प्रेमी ने उसके साथ ली गई अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। वह पति के साथ ससुराल जाने से पहले थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

मामला, खंडवा जिले के थाना पिपलोद क्षेत्र का है। आदिवासी युवती की शिकायत पर पुलिस ने मेहरबान पिता मुनीर, उसकी पत्नी शबनम पति मेहरबान को आरोपी बनाया है। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म, यौन संबंध के लिए मजबूर करने, यौन उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने, एट्रोसिटी एक्ट, आईटी एक्ट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया हैं।

6 वर्षीय बच्चे का पिता है आरोपी पीड़िता ने बताया कि, दो दिन पहले 3 दिसंबर को ही खरगोन जिले में उसकी शादी हुई थी। वह विवाह की रस्में पूरी कर रही थी कि गांव के रहने वाले मेहरबान ने उसके साथ लिए अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

मेहरबान शादीशुदा है, उसका 6 साल का एक बेटा है। वह चाहता था कि शादी उसी से हो, और किसी के साथ शादी करने पर वह बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देता था। उसने पहले कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस साजिश में उसकी पत्नी शबनम भी शामिल थी।

युवती ने अक्टूबर महीने में दुष्कर्म होना बताया पिपलोद टीआई एसएन पांडेय ने बताया कि पीड़िता की उम्र 18 साल दो महीने की है। 3 दिसंबर को ही उसकी शादी हुई थी। इसी दौरान आरोपी मेहरबान ने उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए। युवती ने पूर्व में दुष्कर्म होने और धर्मांतरण के दबाव देने संबंधी आरोप भी लगाए गए हैं। इस साजिश में आरोपी की पत्नी का शामिल होना भी बताया है।

युवती के मुताबिक, उसके साथ 22 अक्टूबर 2025 को ग्राम लछोराकला के पास खंडवा रोड स्थित एक बस स्टैंड के पास दुष्कर्म की वारदात हुई थी। यानी युवती उस दौरान बालिग हो गई थी। फिलहाल केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी मेहरबान और उसकी पत्नी फरार है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुट गई है।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img