Friday, July 3, 2026
28.4 C
Bhopal

भोपाल के ऐशबाग से भारत टॉकीज पुल तक 5 घंटे से जाम

राजधानी भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में रविवार दोपहर भीषण जाम ने लोगों को घंटों तक सड़क पर रोक रखा है। करीब 5 घंटे से जाम की स्थिति है। हालत यह कि धक्का-मुक्की और गाड़ियों की टक्करों के बीच वाहन चालक आपस में भिड़ते नजर आए। सबसे बड़ी बात पूरे रूट पर ट्रैफिक पुलिस कहीं नजर नहीं आई।

भारत टॉकीज पुल, सेंट्रल लाइब्रेरी और ऐशबाग थाना के नीचे तक जाम भारत टॉकीज पुल से लेकर सेंट्रल लाइब्रेरी और ऐशबाग थाना के नीचे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। सड़क पूरी तरह ठप पड़ी है और स्थानीय लोग अपने कामों के लिए बेहद परेशान हैं। जहांगीराबाद चौराहे से बरखेड़ी की ओर आने वाला रास्ता और जिंसी से ऐशबाग को जोड़ने वाली सड़कों पर भी वाहन इंच-इंच सरक रहे। हेवी व्हीकल्स के फंस जाने से जाम लगातार बढ़ता जा रहा है।

गाड़ियां भिड़ीं, लोगों की लड़ाइयां हुईं गर्मी और तनाव के बीच छोटे-छोटे विवाद मारपीट में बदलते दिख रहे हैं। कई जगह वाहनों की टक्कर से माहौल और बिगड़ गया। लोगों का कहना है—“न ट्रैफिक पुलिस दिख रही, न कोई नियंत्रण…जाम में खुद ही फंसे हैं सभी।

दोपहर से बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे के बाद अचानक ट्रैफिक बढ़ा और देखते-ही-देखते पूरा मार्ग ठप हो गया। बाग मुर्दा-दुल्हा ब्रिज पर भी जाम का वही हाल है। वहीं इसके कारण की बात की जाए तो यहां , पुलिस तैनाती और मॉनिटरिंग का अभाव, हेवी व्हीकल्स गलत समय पर शहर में एंट्री आदि शामिल हैं।

तस्वीरों में देखिए….

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

इंदौर में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ व धमकी के तीन मामले, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं और...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img