Friday, July 3, 2026
26.5 C
Bhopal

भोपाल के ऐशबाग के दो पुलिसकर्मियों पर 2 लाख का जुर्माना

पड़ोसियों से मामूली विवाद के बाद शिकायत करने थाने पहुंची महिला अधिवक्ता को उल्टा गुंडा करार देना ऐशबाग थाना पुलिस को भारी पड़ गया। कोर्ट ने इस कार्रवाई को मनमाना और बेबुनियाद बताते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी अजय नायर और एसआई गौरव पांडेय को 2 लाख रुपए हर्जाना अदा करने का आदेश दिया है।

अधिवक्ता वीणा गौतम पूर्व विधायक खूबचंद की बेटी हैं और कई सामाजिक संगठनों में सक्रिय हैं। उन्होंने पड़ोसियों से हुए विवाद की शिकायत ऐशबाग थाने में की थी। लेकिन पुलिस ने उल्टे उनके और उनके पति के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर दिया।

इतना ही नहीं, दोनों को गुंडा लिस्ट में शामिल करते हुए मामला एसडीएम कोर्ट में भेज दिया गया और कहा कि वे आदतन अपराधी हैं तथा शहर में खौफ पैदा करते हैं, जिससे लोग शिकायत करने से डरते हैं।

एसडीएम ने पुलिस का दावा खारिज किया

एसडीएम नजूल शहर ने दस्तावेजों की जांच के बाद पाया कि पुलिस के आरोप और वास्तविक स्थिति एक-दूसरे से मेल नहीं खाते। किसी तरह की आपराधिक गतिविधि का सबूत नहीं मिला। कार्रवाई केवल आरोपों के आधार पर की गई थी। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों को महिला अधिवक्ता को हर्जाना अदा करने का आदेश दिया।

रकम नहीं दी तो कोर्ट पहुंचीं अधिवक्ता

निर्धारित समय में हर्जाना न मिलने पर वीणा गौतम ने जिला न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। व्यवहार न्यायाधीश हेमलता अहिरवार ने एसडीएम का आदेश बरकरार रखते हुए पुलिस अधिकारियों को तुरंत 2 लाख रुपए चुकाने के निर्देश दिए।

Hot this week

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

इंदौर में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ व धमकी के तीन मामले, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं और...

Topics

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img