Friday, July 3, 2026
30.5 C
Bhopal

चाइना डोर से फिर हुए दो हादसे

इंदौर में रविवार शाम चाइना डोर से फिर दो हादसे हो गए। सेंट्रल कोतवाली इलाके में बाइक से जा रहे एक युवक का गला चाइना डोर से कट गया। वहीं दूसरे व्यक्ति के साथ खजराना में घटना हुई। जिसमें पैर के अंगूठे में चाइना की डोर उलझने से चोट लगी है। दोनों का एमवाय में उपचार चल रहा है।पहला मामला हाथीपाला इलाके का है। रविवार शाम करीब 7 बजे के लगभग यहां पर रेहान(30) पुत्र मकबूल खान निवासी साउथ तोड़ा अपनी बाइक से घर जा रहे थे। अचानक चाइना की डोर उनके ऊपर आई। वह आगे की तरफ निकले। जिससे उनके गले में चोट लग गई। उन्होंने अपना बचाव किया। इस दौरान ज्यादा खून बहने से लोगों ने मदद कर उन्हें एमवायएच भेजा। रेहान लोहे की पेटी बनाने का काम करते हैं। अपना काम निपटाकर वह घर की तरफ जा रहे थे।

मजदूर के पैर का अंगूठा कटा दूसरी घटना रविवार शाम रोबोट चौराहे के यहां हुई। यहां पर जीवन(27)पुत्र शिव निवासी सतवास के पैर में चाइना डोर आकर उलझी। इस दौरान उनके पैर का अंगूठा कट गया। उन्हें ज्यादा चोट लगने के चलते खून निकलने लगा। जीवन इस दौरान पैदल थे। वहां से जा रहे राहगीर उन्हें ज्यादा खून बहने के चलते रेवा अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें एमवाय भेजा गया है। उनका आकस्मिक यूनिट में उपचार चल रहा है। चाइना डोर से चली गई थी छात्र की जान पिछले रविवार को चाइना डोर से तेजाजी नगर इलाके में एक छात्र गुलशन पुत्र रामकिशन की मौत हो गई थी। वह अपने भाई ओर दो दोस्तो के साथ रालामंडल घूमने गया था। इस दौरान वह बाइक से अपने घर जा रहा थ। तभी हादसे का शिकार हो गया। बाद में थाना इलाके को लेकर पुलिस उलझती रही। रात में अफसरों ने मामला कनाडिया थाने को सौंपा था।

Hot this week

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

Topics

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img