Monday, November 16, 2026
24.1 C
Bhopal

एक साल पहले जहां तनाव हुआ, वहीं फिर बवाल

भोपाल में ठीक एक साल पहले जहांगीराबाद की गल्ला मंडी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। डीजीपी ने भोपाल पुलिस को जमकर फटकार लगाई थी। पूरी घटना की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय ने तलब की थी। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, वहीं एक बार फिर निगरानी बदमाश और उसके करीबियों ने जमकर हंगामा किया।

दोनों हाथों में तलवार लेकर निगरानी गुंडा हुकम सिंह लोगों को खदेड़ता दिखाई दिया। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। आरोपी हुकुम और उसके बड़ी संख्या में साथी युवकों को गालियां देते हुए देखा गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है।

महिलाएं भी लाठी और डंडों से लैस नजर आ रही हैं। पुलिस बल मौके पर है और घटना की तस्दीक कर रहा है। टीआई मान सिंह ने बताया कि वे मौके पर मौजूद हैं और हुकुम की तलाश की जा रही है। सरदार मोहल्ले में एक ही समुदाय के बीच विवाद हुआ है।

जानिए क्यों हुआ था यहां बवाल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले साल तेज बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। पांच महिलाएं भी घायल हुई थीं। कई दिन तक हालात तनावपूर्ण रहे थे। एक पक्ष का कहना है कि विवाद की शुरुआत एक रास्ते को बंद करने को लेकर हुई थी। जबकि, दूसरे पक्ष का कहना है कि यहां पर लोग लगातार तेज गाड़ी चलाकर निकलते थे। बच्चे बाहर खेलते हैं, जिससे एक्सीडेंट का डर बना रहता था। इसी के चलते रास्ते को बंद किया गया था।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img