Monday, November 16, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में नकाबपोश ने ऑटो में लगाई आग

भोपाल के टीटी नगर सुनहरी बाग में बदमाश ने सड़क किनारे खड़े सवारी ऑटो में आग लगा दी। घटना बुधवार रात 1:45 बजे की है। आरोपी चेहरे को मफलर से कवर किए हुए था। उसके एक हाथ में डंडा और पेट्रोल की बॉटल भी दिख रही थी।

महज 40 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सुनहरी बाग में पार्क के सामने बीते कई दिनों से हरे रंग का सीएनजी ऑटो खड़ा था।

लपटें उठती देख रहवासियों की नींद खुली

बीती रात अज्ञात युवक ने इस ऑटो में एक बॉटल से अलग-अलग स्थानों पर पेट्रोल छिड़का और लाइटर से आग लगा दी। आग की लपटे उठती देख रहवासियों की नींद खुली। करीब आधे घंटे में रहवासियों ने स्वयं आग पर काबू पाया। गुरुवार सुबह थाने पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img